Breaking News

रालोसपा कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई, कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल की प्रतियां जलाई,

28 फरवरी तक सभी पंचायत में चौपाल लगाकर कृषि कानून से होने वाले नुकसान की दी जाएगी जानकारी।

गया: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के प्रांगण में स्थि शहीद जगदेव प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जगदेव प्रसाद अमर रहे के नारे भी लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क के समीप कृषि कानून  की प्रतियों को भी जलाया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव प्रकाश उर्फबंटी कुशवाहा ने कहा कि आज अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती हम लोग मना रहे हैं। साथ ही कृषि बिल की प्रतियों को भी हमलोगों ने जलाया है। आज से बिहार के सभी जिलों के पंचायतों में कृषि कानून से होने वाले नुकसान के बारे में चौपाल लगाकर लोगों को बताया जाएगा। ताकि लोग कृषि बिल से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी ले सकें और सतर्क हो जाएं।

वही रालोसपा कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार पासवान ने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद ने नारा दिया था कि सौ में 90 भाग शोषित है। 90 भाग हमारा है। 90 भाग पर 10 प्रतिशत का शासन नहीं चलेगा। इन्हीं नारों को बुलंद करते हुए हम लोग उनकी जयंती मना रहे हैं। आज से गया जिले के सभी पंचायतों में आगामी 28 फरवरी तक चौपाल लगाकर कृषि कानून कितना घातक है? यह हम किसानों और ग्रामीणों को बताएंगे। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत यह कानून लाया गया है। इस कानून के आने से किसान गुलाम बन जाएंगे और उनकी आर्थिक स्थिति भी बदतर हो जाएगी।

No comments